Uttrakhand News :गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक एक कच्ची दुकान टूटने से सात यात्री हुए घायल,हायर सेंटर रेफर किया गया रेफर

0
ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक एक कच्ची दुकान टूट गई। इस दौरान सात यात्री यहां घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) के अचानक टूटने से दुकान के अंदर बैठे यात्री मलबे के नीचे आने से घायल हो गए थे।

सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम द्वारा घायलों को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक,तीमारदारों से की मुलाकात,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश, ब्लड बैंक के द्वारा मरीजों को हो रही समस्याओं के स्थाई समाधान को कल मंगलवार को प्राचार्य से करेंगे वार्ता

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे सोनीपत (हरियाणा) निवासी समीर द्वारा देर रात आपदा कंट्रोल प्रबंधन को सूचित किया गया कि एक कच्ची दुकान अचानक टूट गई है।

डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुकान के अंदर से सभी घायलों को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

💠घायल यात्री-

1- निकान्त यादव (14 ) पुत्र शिव सिंह यादव। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

2- रीना यादव (36) पत्नी शिव सिंह यादव। निवासी-ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)

3- रेखा यादव (35) पत्नी प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

4- आराध्य यादव (13) पुत्र प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

5- श्रेयांश (13) पुत्र प्रताप सिंह। निवासी- ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।

6- कार्तिक यादव (09) पुत्र शिव सिंह निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

7- उज्ज्वल भाटिया(23) पुत्र सुनील अनैजा। निवासी- फरीदाबाद (दिल्ली)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *