Uttrakhand News :बागेश्वर के अस्पतालों में लगेगी 3 करोड़ की जापानी सीटी स्कैन मशीन, मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर में अब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तस्वीर बदलने वाली है। अब यहां सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल सुविधाओं से लैस होने लगा है

💠भवनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। जापान से लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन मशीन मंगा दी है। वह 20 सितंबर तक यहां पहुंच जाएगी। उसे स्टाल आदि करने के लिए बाहर से ही तकनीकी कर्मचारी भी आएंगे।

💠वर्ष 2021 में अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए विश्व बैंक ने पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए। सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। जिले में सीटी स्कैन की सुविधा होने से हादसों, दुर्घटनाओं में घायल लोगों की जान बच सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:“कोशिश – एक नई आशा’’: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की विशेष पहल, थानों में सुनी गईं समस्याएं

💠स्व. विधायक ने लिया था मशीन लगाने का फैसला

स्व. विधायक चंदन राम दास ने विधायक निधि से सीटी स्कैन मशीन लगाने का फैसला लिया था। सीएमओ के माध्यम से प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा गया। विश्व बैंक से धन की मांग की। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल सकेगा। रोगियों को सीट स्कैन के लिए अब दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:उत्तराखंड बजट 2026-27: विपक्ष ने बताया दिशाहीन, कहा- युवाओं और पर्वतीय क्षेत्रों के साथ छलावा"

💠सीटी स्कैन कक्ष निर्माण प्रारंभ

सीएमएस डा. विनोद कुमार टम्टा ने कहा कि विश्व बैंक की टीम ने कई बार जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पुराने एक्सरे कक्ष में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने की व्यवस्था की जा रही है। जिला आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। लोगों को शीघ्र सुविधा मिलने लगेगी।