Uttarakhand News:लकड़ी काटने गए व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

0
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर के मानपुर रोड पर तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मानपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल के पीछे ढेला नदी के किनारे खेत में कृष्ण कुमार (50) पुत्र बाबू राम रविवार सुबह करीब नौ बजे पेड़ से लकड़ी काट रहा था।

इसी दौरान पीछे से तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिस पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को इलाज के लिए एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में गरजे कांग्रेसी दिग्गज; चारधाम कुप्रबंधन और अंकिता भंडारी केस को लेकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

सूचना पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने घायल का हाल-चाल जाना। उधर वन क्षेत्रीय अधिकारी देवेंद्र सिंह रजवार ने बताया कि विभागीय टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की और रात में भी गश्त की जाएगी। वहीं क्षेत्रवासियों को सतर्क किया गया है कि वह रात सुनसान वाले इलाके में नहीं जाए, साथ ही यदि कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *