Uttarakhand News:सनकी शख्स ने पत्नी और बेटे पर फेंका गर्म दूध, दोनों बुरी तरह झुलसे, जानें पूरा मामला

एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीटा विरोध किया तो पास में रखी गर्म दूध की बोतल से उस पर हमला कर दिया। दूध सिर्फ उसकी पत्नी पर ही नहीं बल्कि पास में मौजूद बेटे पर भी जा गिरा। इससे दोनों झुलस गए।

🔹जाने मामला 

रूद्रपुर में विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी की पति ने पिटाई कर दी। विरोध पर आरोपी ने बर्तन में उबल रहे दूध को पत्नी और बेटे पर उड़ेल दिया जिसमें दोनों झुलस गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

🔹केस वापस करने के लिए दबाव बना रहा पति 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह: कुमारी सैलजा के एतराज के बाद हरीश रावत ने स्थगित की यात्रा, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

वार्ड 13 रेशमबाड़ी निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले वीरपाल से हुई थी। लेकिन छह महीने से दोनों के बीच विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। आए दिन पति उसके मायके में आकर उसे डराता धमकाता है और केस वापस करने के लिए दबाव बनाता है। मना करने पर पीटता है। 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:अल्मोड़ा सहित इन 7 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट: 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की आशंका

🔹आरोपी की तलाश शुरू 

20 दिसंबर को वह मायके में अकेली थी। इसी बीच पति घर आया और गालियां देकर पीटने लगा। उसके बेटे हिमांशु ने बचाने की कोशिश की तो वीरपाल ने गैस पर उबल रहे दूध का भरा बर्तन बेटे और उस पर उड़ेल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।