खाद्य तेल में मिलावट रोकने के लिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान–मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

0
ख़बर शेयर करें -

खाद्य तेल में मिलावट रोकने के लिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान–मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु

 

 

देहरादून…..सचिवालय में हुई फूड सेफ्टी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की पहली बैठक।

 

 

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम – 2006 को प्रभावी रूप से लागू करने के दिए निर्देश।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

खाद्य तेल में मिलावट रोकने के लिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा विशेष अभियान। मुख्य सचिव ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश।

 

 

 

इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग और हितधारक आपसी सहयोग के साथ करे कार्य। मुख्य सचिव ने दिए सैंपलिंग और टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश। खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए।

 

 

 

इसके लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन की संख्या बढ़ाए जाए राज्य के छोटे-बड़े होटल एवं रेस्टोरेंट के हाइजीन सर्टिफिकेशन पर जोर देते हुए इसे अभियान के रूप में चलाए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

उन्होंने कहा कि होटल्स को भी हाइजीन रेटिंग प्राप्त करने एवं होटल के बाहर अथवा साइनबोर्ड में प्रदर्शित करने हेतु जागरूक किया जाए।

 

 

 

साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाए कि वे हाइजीन रेटिंग देखकर ही होटल रेस्टोरेंट में जाएं। इससे ‘Clean Food Safe Food’ की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *