देहरादून उत्तराखंड के सदन में पहली बार ऐसा हुआ

सदन के दूसरे दिन की कार्रवाई देखने पहुंचे स्कूली बच्चे

 

 

उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है जहां एक तरफ़ मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और मंत्री से लेकर प्रदेश के तमाम विधायक सदन में हिस्सा ले रहे हैं तो वहीं से सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली बच्चों में भी काफ़ी उत्साह नज़र आ रहा है!

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

ये काफ़ी दिलचस्प है कि सदन की कार्रवाई देखने देहरादून के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा में 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाले क़रीब 1 दर्ज़न बच्चों ने विधानसभा में सदन की कार्यवाही देखने के बाद मीडिया से अपने अनुभव साझा किए हैं —

 

 

बता दें कि स्कूली बच्चों के साथ राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवादा के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह पुंडीर समेत अध्यापिकाओं ने भी भी बड़ी ही दिलचस्पी के साथ सदन की दूसरे दिन की कार्रवाई को सुना है! स्कूली बच्चों द्वारा सदन की कार्रवाई को देखा जाना इस बात की गवाही दे रहा है कि आजकल के स्कूली छात्र जागरूक होने के साथ साथ राजनीति से भी काफी प्रभावित हो रहे हैं

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता