ये है हकीकत यहाँ बीमार महिला को 5 किमी के क्षतिग्रस्त पहाड़ी पैदल चलकर डंडी-कंडी से पहुंचाया अस्पताल

0
ख़बर शेयर करें -

 

बीमार महिला को 5 किमी के क्षतिग्रस्त पहाड़ी पैदल चलकर डंडी-कंडी से पहुंचाया अस्पताल।

चमोली जिले के दशोली विकासखंड दूरस्थ इराणी गांव की बीमार बिमला देवी को ग्रामीणों ने 5 किलोमीटर पैदल चलकर डंडी कंडी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

 

ग्राम प्रधान मोहन नेगी, चंदन सिंह नेगी, दिनेश सिंह, सबर सिंह, अनिता देवी, हेमा नेगी ने कहा कि भारी बारिश व सड़क निमार्ण कार्य से गांव के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए है। जिससे बीमार बीमला देवी को अतिरिक्त 3 किलोमीटर पैदल डंडी-कंडी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

जिला अस्पताल में बीमार महिला का डाक्टरों के उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बिरही निजमुला मोटर मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

पाणा, इराणी, झिंझी, भनाली, धार किमाला आदि गांवों का संपर्क कट चुका है। जिससे ग्रामीणों को अतरिक्त पैदल दूरी तय करनी पड रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *