यहाँ अभी अभी गुलदार ने तीन लोगों पर किया हमला

0
ख़बर शेयर करें -

 

पौड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कडूड डाडापानी में एक गुलदार ने 3 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार द्वारा यह हमला आज शाम 6:15 के आसपास किया गया।

 

 

गुलदार के हमले में अरविंद शाह, श्रीमती पीतांबरी देवी व शिवलाल घायल हो गए। वन रेंजर अनिल भट्ट ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर गश्त करने के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

उन्होंने बताया कि तीनों ही लोग आंशिक रूप से घायल हैं। जिनको जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही गस्त देने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *