Big Brekingउत्तराखंड के इस विधायक की पत्नी ने थामा बसपा का दामन

दिल्ली हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित सेंट्रल होटल के ग्राउंड में हो रहे कार्यक्रम में आज खानपुर से विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है।

 

 

 

 

 

आपको बता दें वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार ने विधानसभा चुनाव में खानपुर विधानसभा से 4 बार के विधायक रहे प्रणव सिंह को निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ कर हरा दिया था जिसके बाद से उमेश कुमार जनता की चाहत बनकर उभरे हैं वही अब 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं उससे पहले ही विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

 

 

 

 

हालांकि चर्चा यह भी है कि सोनिया शर्मा लोकसभा का चुनाव बसपा के टिकट से हरिद्वार सीट पर लड़ने जा रही है लेकिन इस सवाल पर सोनिया शर्मा ने कहा कि उन्होंने केवल बसपा की सदस्यता ग्रहण की है और मजबूती के साथ हरिद्वार जिले में बसपा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर बहन कुमारी मायावती जिसको भी प्रत्याशी बनाएगी वह उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे वही प्रदेश प्रभारी का कहना है कि सोनिया शर्मा के बसपा में आने से बसपा को मजबूती मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता