बागेश्वर युवा कांग्रेस ने स्मृति इरानी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस स्टेशन रोड स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। यहां केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

 

वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री स्मृति इरानी ने संसद में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अभद्रता की। जो लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और उनके नेता सत्ता के नशे में चूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

वह अब सभी मर्यादा को पार कर चुके हैं। स्मृति ईरानी व अन्य बीजेपी सांसदों ने सोनिया गांधी के साथ बदसलूकी कर उनको अपमानित करने कोशिश की। केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराने और धमकाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक, राजेंद्र टंगड़िया, सुनील पांडेय, कुंदन गिरी, भीम कुमार, गोविंद चंदोला, प्रकाश वाछमी, फिरोज खान, प्रेम पाठक, सुनील कुमार, रोहित खैर, दीपांशु भट्ट, केवल पांडा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *