विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :साथी  संगठन  द्वारा आज  28 मई की सुबह आर टी ओ रोड स्थित नंदाविहार वार्ड नंबर 43  ऊँकार सीटी शिवमंदिर परिसर  में जन जागरूकता हेतु स्वच्छता अभियान  चलाया गया, जिसमें नंदाविहार के निवासियों ने भी बढ़चढ़कर, जोश और जज्बे के साथ अभियान  में भागीदारी निभाई , तथा पूर्व नौसैनिक  अधिकारी  श्री कुन्दन सिंह  अधिकारी जी के नेतृत्व  में साथी संगठन  की  वार्ड शाखा का भी  गठन  किया गया। 

तत्पश्चात मंदिर  परिसर  में ही खुली बैठक हुई  जिसमें आगामी  31 मई को  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर अपरान्ह  5 बजे से  हल्द्वानी रामलीला  मैदान  के पास स्थित  डीके पार्क  से तिकोनिया स्थित  बुद्ध  पार्क  तक जन जागरूकता अभियान  हेतु एक भव्य  एंव  विशाल रैली का आयोजन  करने का निर्णय  लिया गया । सभी ने एक स्वर से  रैली को सफल बनाने के लिए  तैयारी में जुटने का संकल्प  लिया  और  राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन  किया गया । 

उक्त कार्यक्रम  में आनन्द सिंह  ठठोला, डिप्टी कमांडैट आर पी सिंह,   रमेश  चंद्र  पाण्डेय, आनन्द सिंह  भाकुनी, विजय कुमार तिवारी, आनन्द सिंह  रावत, लीलाधर  पाण्डेय,  आनन्द सिंह  नेगी, कुन्दन  सिंह  अधिकारी, कैलाश  चंद्र  भट्ट,  अमित  अरोरा, लक्ष्मण सिंह  गौनिया, योगेन्द्र  पाण्डेय,  जे एस  खोलिया, मोहन सिंह  महरा, प्रकाश  पालिवाल, हरीश  चंद्र  बिष्ट,  पीसी शर्मा,  पूरन चंद्र  तिवारी, शंकर सिंह  देवड़ी,  मदन सिंह बिष्ट,  आरपी गुणवंत, योगेश  त्रिपाठी, पूरन सिंह  अधिकारी पुजारी जी, रमेश  चंद्र  जोशी, डीएस  रावत, मोहन  चंद्र  दुर्गापाल उपस्थित  रहे।

                        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *