Sports News :दुनिया के नंबर वन सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा,रोहित के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

ख़बर शेयर करें -

रोहित शर्मा। टीम इंडिया के कप्तान और पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर ये बल्लेबाज जब भी अपनी लय में होता है तो कोई ना कोई रिकॉर्ड चकनाचूर होना तय है। अफगानिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में उतरी तो रोहित पूरी लय में थे।

रोहित ने इस मैच में भारत की पारी के दौरान जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

💠रोहित के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा जैसे ही अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे तो उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। रोहित ने इस मुकाबले में मात्र 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस बीच वो 4 छक्के लगा चुके हैं। इसी के साथ रोहित वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के अब कुल 556 इंटरनेशनल छक्के हो चुके हैं। वहीं उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। गेल के कुल 553 इंटरनेशनल छक्के हैं। वहीं शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:बागेश्वर: SIR अभियान की प्रगति को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे ने ली समीक्षा बैठक, 99.75% नोटिस वितरित

💠इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज:

1. रोहित शर्मा- 556 छक्के

2. क्रिस गेल- 553 छक्के

3. शाहिद अफरीदी- 476 छक्के

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:देवीधुरा में 23 अगस्त से शुरू होगा ऐतिहासिक असाड़ी कौतिक 'बगवाल मेला-2026', डीएम ने दिए तैयारियों के कड़े निर्देश

4. ब्रैंडन मैक्कुलम- 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल- 383 छक्के

💠दिल्ली में रोहित का तूफान

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित घातक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रोहित और ईशान ने मिलकर पहले 10 ओवर में 94 रन जोड़ दिए। रोहित नाबाद 76 और ईशान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का रन रेट पहले 10 ओवरों में 9.4 का रहा। अबतक इस वर्ल्ड कप में इतनी तेज बल्लेबाजी किसी भी टीम ने नहीं की है।