देखिये ताजा खबर केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी

देखिये ताजा खबर केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी धाम में बढ़ी ठंड, यात्रा तैयारियों में व्यवधान

एक ओर जहां निचले क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है और जंगगल बुरी तरह से आग की चपेट में हैं।

 

वहीं विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड भी बढ़ गई है। साथ ही छह मई से शुरू होने वाली केदारनाथ की यात्रा तैयारियों में भी व्यवधान पैदा हो रहा है।

दरअसल, बीती रात से केदारनाथ धाम में रूक-रूककर बर्फबारी जारी है। छह मई को खुलने है केदारनाथ धाम के कपाट लेकिन कपाट खुलने से पूर्व धाम में बर्फबारी होने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष आलेख: नंदादेवी न्यूज़ में गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा पर आस्था व शौर्य का प्रतीक — बधाणगढ़ी

 

बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में रह रहे मजदूरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यात्रा तैयारियां समय पर पूर्ण नहीं हो पा रही हैं।