देखिय बागेश्वर जिले की खड़ी और बैठकी होली की धूम

ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर जिले में खड़ी और बैठकी होली की धूम मची हुई है। शहर से लेकर गांव में चारों ओर रंग गुलाल से पूरा जिला डूबा हुआ है। लोग मंदिरों से लेकर अपने मौहल्ले एवं वार्डों में ग्रुप में होली गायन कर रहे है। इसी क्रम में जिला पत्रकार संगठन द्वारा नगर वासियों के साथ बाबा बागनाथ मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरी ने शिरकत करते हुए होली गीत गाए। इस मौके पर नगर के कई वार्डो से महिलाए होली गायन में पहुंची। जहां गोरी के नंदन होरी खेले.. से लेकर मत मारो मोहन पिचकारी, जोगी आयो शहर में नाथ वाली आदि होली गीत में होल्यार झूमे। बाबा बागनाथ मंदिर में तीन घंटों तक चली होली मिलन कार्यक्रम में जमकर धूम रही। वही तहसील मार्ग पर पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वार भी उत्सव वेंकट हॉल में भी होली का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

 

जहा राग पर आधारित होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकार संगठन के अध्यक्ष दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष सुंदर सुरकाली,घनश्याम जोशी, उपाध्यक्ष महिप पांडे, हिमांशु गढ़िया, पूरन तिवाड़ी, जगदीश उपाध्याय, मंत्री प्रतिनिधि मनोज ओली, संजय जगाती,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक घस्याल,गौरव पंत,जगदीश पाठक, मोहित लोहमी,मनोज बचखेती, लता प्रसाद, रईस खान,जीवंती कांडपाल, रमेश कृषक, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, किरन पांडेय, प्रमोद जोशी,आर पी कांडपाल,सुनीता शाह,बबिता देवी, प्रेमा शाह,संजय जगाती, राजेंद्र उपाध्याय,प्रशांत पांडेय, हरीश पांडेय,उमेश जोशी,बृज भूषण वर्मा सहित दर्जनों होल्यार मौजूद रहे।

रिपोटर हिमांशु गढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *