दुखःद समाचार:द्वाराहाट में नियुक्त डीडीहाट के पुलिस जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

0
ख़बर शेयर करें -

जनपद अल्मोड़ा के थाना द्वाराहाट में नियुक्त कानि0 श्री नवीन सिंह कन्याल जो मूल रुप से भनड़ा डीडीहाट जनपद पिथौरागढ़ के निवासी थे, इनका आज दिनांक- 24.04.2023 को दिल का दौरा पड़ने से असामायिक निधन हो गया हैं।        

‌💠जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।

पुलिस विभाग में वर्ष 1997 में आरक्षी के पद में भर्ती होने के उपरान्त आरक्षी द्वारा सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया गया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा । उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आगाज

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा, श्री विमल प्रसाद,सीओ अल्मोड़ा, श्री अशोक कुमार धनकड़ प्रभारी निरीक्षक रानीखेत,थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री अवनीश कुमार* सहित अल्मोड़ा पुलिस बल द्वारा  दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र,पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी गई व उनके परिवारजनों को दुःख इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।    

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: ITI के पास कलवर्ट में फंसा बैल, फायर ब्रिगेड ने जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाला

💠तत्पश्चात सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी देकर दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी गई। 

एसएसपी अल्मोड़ा सहित अल्मोड़ा पुलिस बल ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर दाह संस्कार/अंत्येष्टि हेतु गृह क्षेत्र रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *