अभी अभी धारचूला कैलाश मानसरोवर राष्ट्रीय राजमार्ग भी हो गया बन्द

0
ख़बर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़ जिले में एक बार फिर बारिश अपना कहर बरपा रही है… बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण धारचूला से तवाघाट, व्यासंवैली, चोंदास वैली और दारमा घाटी को जोडने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 125

 

 

ऐलधारा ग्वालगावं मे भारी मलवा आने से पूरी तरह से बंद हो गया है… पहाड़ से बडे-बडे बोलडर सडक में गिर रहे हैं… सडक मे लगे बैरिकेड्स भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गये है… भूस्खलन वाली जगह पर बसी बस्ती को प्रशासन ने पूर्व मे ही खाली करा लिया है…

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है… पर सफलता नहीं मिल पा रही है… सयुंक्त मजिस्ट्रेट नन्दन कुमार ने इस बारे में बात करने से मना कर दिया है… तहसीलदार को उक्त सडक खोलने की जिम्मेदारी दी गयी है…

 

गौर करने वाली बात है हर साल बरसात के मौसम में सीमांत का यह मार्ग लोगों के लिए आफत का सबब बन जाता है… साल भर आँखे मूँद कर बैठे, प्रशासन की कार्यप्रणाली तब देखने लायक है

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

जब हर बार इसे आपदा मद में ठीक किया जाता है… जब बारिश का सीजन आता है तो यहाँ अफरातफरी का माहौल बना रहता है… स्थानीय लोग इस बात की गुहार समय समय पर लगाते हैं, लेकिन कोई सुधलेवा नहीं है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *