Pithoragarh News :10.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़: नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखण्ड के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

💠कोतवाली पिथौरागढ़ के पास से 10.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबि​क थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डेय एवं एसओजी प्रभारी एसआई हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस ने एआरटीओ तिराहे के पास एक युवक की चेकिंग की। आरोपी योगेश लुन्ठी पुत्र स्व. नरेन्द्र लुन्ठी, निवासी लिन्ठ्यूड़ा कोतवाली पिथौरागढ़ के पास से 10.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

💠धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का आगाज, चितई गोलू मंदिर से भरी हुंकार

थानाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना जाजरदेवल में धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पति साहू विवाद: सीएम धामी सख्त, बोले- 'दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई'

पुलिस टीम में थाना जाजरदेवल में तैनात एसआई मीनाक्षी मनराल, हेड कांस्टेबल पंकज भण्डारी तथा एसओजी से कांस्टेबल गोविन्द रौतेला व सोनू कार्की आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement