अब ये देखिये शराब की दुकान के अंदर घुसकर मारपीट ,वीडियो वायरल

0
ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी – कालाढूंगी रोड ब्लाॅक चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कुछ युवकों ने धावा बोल दिया और दुकान स्वामी के भाई को सिर में बोतल मारकर लहूलुहान कर दिया ।

 

 

आधा घंटे के भीतर इन युवकों ने दो बार दुकान में हंगामा किया । इस दौरान पुलिस भी दुकानदार की शिकायत पर दुकान में पहुंची थी। मारपीट के बाद जब हमलावर भाग रहे थे, तब दुकान पर काम करने वाले सेल्समेन ने एक हमलावर को पकड़ लिया,

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। दुकान स्वामी का आरोप है कि दुकान में घुसे युवक वहां बैठे उनके भाई से 50 हजार रूपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हंगामे और मारपीट का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *