उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग देहरादून से खबर अब आशाओं के काम की निगरानी रखेगा संगिनी ऐप

 

संगिनी ऐप से आशाओं के काम की निगरानी स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वाली आशाओं के काम की निगरानी अब ऐप के जरिए होगी।

 

 

 

 

 

साथ ही उन्हें प्रतिमाह भुगतान भी ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आज इस ऐप की शुरुआत करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

एनएचएम के माध्यम से प्रदेश में लगभग 1218 आशाएं तैनात है। इनके माध्यम से मातृ शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा किया जाता है तैयार।

 

 

 

 

 

 

 

 

आशाओं के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनीऐप किया तैयार इससे उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनिटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर माह ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके लिए आशाओं को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रभारी सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दी जानकारी।आशाओं के लिए संगिनी ऐप तैयार कर लिया गया है।आशाएं ऐप पर अपने काम अपलोड करेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला एवं विकासखंड स्तर पर कार्यों के सत्यापन के बाद प्रोत्साहन राशि ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उनके खाते में भेजी जाएगी।