Nainital News:नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मोबाईल रिकवरी सेल ने लाखों कीमत के फोन किए बरामद

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल पंकज भटट, द्वारा आम जनता के खोये हुये मोबाईल फोन को रिकवर करने हेतु एवं त्वरित कार्यवाही करने जनपद स्तर पर गठित मोबाइल एप्प सेल को मोबाईल फोनों को रिकवर करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

🔹नैनीताल की जनता के चेहरों पर लायी एक बार फिर से मुस्कान

नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी, मोबाइल एप्प साईबर सैल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी श्री किशन सिंह कुंवर, आरक्षी श्री बलवन्त सिंह बिष्ट म०कानि श्रीमती पूजा चौधरी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह मई 2023 से अब तक की आई०एम०ई०आई० नम्बरों को प्रभारी एस०ओ०जी०  राजवीर नेगी के माध्यम से सर्विलास में लगाये जाने के उपरान्त जो आई०एम०ई०आई० का प्रचलन में होना पाया गया, उक्त मोबाइलों को आई०एम०ई०आई० के आधार पर विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये विभिन्न कम्पनियों 302 / के निम्नांकित मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 70,44,000/- है।

यह भी पढ़ें 👉  National News:अजेय कुमार बने राजस्थान BJP के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी मंजूरी

🔹रिकवर मोबाईलों का विवरण

1- सैमसंग -40- 8,00000/-

2- वीवो – 63 – 14,20,000/-

3- रेडमी / एमआई -40-78000/-

4- ओप्पो -57- 12,70,000/-,

5- वन प्लस- 08 – 3,50,000/-

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तरायण फाउंडेशन एवं नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की ‘नई उमंग’ पहल से 42 बच्चों को मिला नया जीवन-पथ

6- रियलमी – 44- 8,50,000/-

7-नोकिया – 03- 3,20,000/-

8- टेक्नो 03- 4,20,000/-

9- पोको -07 – 1,35,000/-

10- इन्फिनिक्स 03- 46,000/-

11- मोटोरोला -01- 15,000/-

12- आईटेल-01- 12,000/

13- टैबलियनो-01- 36000/-

14- अन्य- 31- 5,90,00/- 

कुल योग बरामद फोन 302 कीमत 70 लाख 44, हजार

🔹पुलिस टीम

1- निरीक्षक श्री हरपाल सिंह प्रभारी, मोबाइल एप्प (साईबर सैल)

2- मुख्य आरक्षी श्री किशन सिंह कुंवर, 

3- आरक्षी श्री बलवन्त सिंह बिष्ट

4- म०कानि श्रीमती पूजा चौधरी

पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय मोबाईल सेल पुलिस टीम को 5000/- हजार रू० नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी।