Jammu & Kashmir News: कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, दो आतंकी मारे गए

ख़बर शेयर करें -

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद हो गए।

🔹ज्‍यादा खून बह जाने के कारण हुई मौत 

अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि भट की मौत ज्‍यादा खून बह जाने के कारण हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:लमगड़ा पुलिस का एक्शन: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार का काटा ₹5000 का चालान

🔹हादसे के एक दिन पहले शुरू हुआ था अभियान 

अधिकारियों ने बताया कि गाडोले इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान मंगलवार शाम को शुरू हुआ था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर शुरू की गई जब सूचना मिली कि उन्हें एक ठिकाने पर देखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर जिले में शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान', 12 कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

🔹रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली

सेना के कर्नल अपने दल का नेतृत्व कर थे। इस दौरान आतंकियों पर हमला बोल दिया। हालांकि, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रेजिस्टेंस फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।