अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना के निर्देश भैंसोड़ा फार्म हो विकसित

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना ने आज राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र, भैसवाड़ा (भैंसोड़ा फार्म) का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने भैंसोड़ा फार्म पहुंचकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदयशंकर ने यहां पर होने वाली गतिविधियों, भू क्षेत्र, चारा विकास समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।

 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस फार्म को चारा विकास के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किए जाने हेतु कार्य योजना तैयार करें जिसके लिए संबंधित विभागों को बुलाकर संबंधित विभागीय गतिविधियों की एक संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाए। एक्शन प्लान में सिंचाई नेटवर्क,तारबाड़, चारे की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन क्षेत्र ट्रेनिंग सेंटर, मत्स्य विभाग के माध्यम से मत्स्य तालाब तथा नगरपालिका के साथ समन्वय कर निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला आदि को शामिल करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि समय समय पर एनआरएलएम, आईएलएसपी, किसान समूहों का प्रशिक्षण भी यहां प्लान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *