यहाँ महिला पर हमला महिला गंभीर चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर

बागेश्वर ज़िले के कपकोट ब्लॉक के अतिदुर्गम ग्राम कीमू निवासी एक महिला पर अचानक भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया।

 

 

हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गयी है जानकारी के अनुसार महिला जानवरों के लिए जंगल से चारा पत्ती लेकर अपने घर को लौट रही थी।

 

अचानक से जंगली भालू ने महिला पर हमला कर दिया महिला के हल्ला गुल्ला कर अपनी जान बचाई। घायल महिला को एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी कपकोट में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

 

 

यहाँ हालत में सुधार नही होता देख घायल महिला को तत्काल बागेश्वर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है बगेश्वर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देख रेख में ईलाज किया जा रहा है बताया जा रहा है महिला की हालत ज्यादा गंभीर देख चिकित्सकों द्वारा महिला को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की जनसभा से घबराई भाजपा,हवालबाग शिविर में सरकारी मशीनरी के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश हुई नाकाम -मनोज तिवारी*

 

और महिला के परिजनों ने वन विभाग से मुवाज़े व बेहतर ईलाज की मांग की गयी है

रिपोर्ट: हिमांशु गढ़िया

 

Advertisement