यहाँ नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र किया सील

 

 

पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित नई रोशनी नशा मुक्ति केंद्र में कल एक युवक की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने घटना स्थल पर जम कर हंगामा काटा था। साथ ही पुलिस को तहरीर सौपी गई थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

घटना के बाद अब स्वास्थ्य महकमा भी जागा है। आज प्रशासन की टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नशा मुक्ति केंद्र को सील कर दिया। जांच के दौरान केंद्र में भारी अनिमियत्ता मिली। यही नहीं केंद्र में 31 मरीजों को एक कोठरी में बंद किया गया था

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

 

जिसमे हवा का सरकुलेशन भी नही था। इतना ही नहीं मरीजों के साथ केंद्र के कर्मचारियों द्वारा मार पीट भी की जाती थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र को सील कर दिया है। केंद्र में भर्ती 31 मरीजों को अन्य केंद्रों में शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

 

 

एसीएमओ ने बताया की पुलभट्टा नई रोशनी नशा मुक्ति केंद्र में भारी अनिमियता मिली है। केंद्र को सील कर भर्ती मरीजों को अन्य सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।