Health Tips:रात में सोने से पहले रोज़ाना खाएं अजवाइन, पाचन संबंधी समस्या सहित ये सात बीमारियां भी होंगी दूर

ख़बर शेयर करें -

आज हम स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में आपको बताएंगे। अजवाइन एक बेहद ही हेल्दी मसाला है। यह पेट की समस्याओं को चुटकी में दूर कर सकती है। रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन को चबाकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं- 

•अनिद्रा दूर करता है- 

रात को अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मस्तिष्क शांत होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। साथ ही इससे आपको कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है। 

•सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत- 

अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। अजवाइन का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें। अब इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाकर फांक लें। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

•कमर दर्द को करे कम- 

अगर आपको कमर दर्द की शिकायत रहती है, तो रात में सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। ध्यान रखें कि इसका सेवन खाना खाने काे बाद ही करें। इससे कुछ ही दिनों में कमर दर्द से आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप अजवाइन का लेप लगाएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 

•डायरिया से दिलाए राहत- 

डायरिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभकारी हो सकता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी गर्म करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसे सोने से करीब 30 मिनट पिएं। इस पानी को पीने से डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य परेशानी में काफी जल्द राहत मिलेगा। 

•जोड़ों में दर्द से राहत- 

रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से जोड़ों में दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन फांके और 1 गिलास गर्म पानी लें। इससे जोड़ों में दर्द से आराम मिलेगा। 

•कब्ज से मिलेगा आराम- 

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए 1 चम्मच कच्चे अजवाइन को तवे पर भुन लें। अब रात में सोने से पहले इसे चबाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी पी लें। इससे सुबह तक आपका पेट साफ हो सकता है। 

•अस्थमा में फायदेमंद- 

अस्थमा जैसे श्वसन तंत्र की समस्या से राहत दिलाने में भी अजवाइन के लाभ दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, अजवाइन में एंटीअस्थमा प्रभाव होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव श्वसन प्रणाली पर पड़ता है। इससे अस्थमा की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल, इस पर और शोध की आवश्यकता है। 

•सर्दी, फ्लू और वायरल इन्फेक्शन- 

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मेसी एंड लाइफ साइंस द्वारा किए गए एक वैज्ञानिक रिसर्च में दिया गया है कि अजवाइन के बीज में लगभग 50% थाइमोल मौजूद होता है, जिसे मुख्य तौर पर एंटीबैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, थाइम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को भी बढ़ाने का काम कर सकता है, जिससे जुकाम, फ्लू और अन्य वायरल इन्फेक्शन को दूर रखा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *