अल्मोड़ा नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को भेजा जाय गौशाला—अपर जिलाधिकारी

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

अल्मोड़ा, नगर पालिका क्षेत्र को आवारा गोवंश से निजात दिलाने हेतु तथा आवारा गोवंश को पूर्व की भांति बाजपुर गौशाला भेजने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गौवंश के परिवहन के दौरान पशु क्रूरता नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एम के यादव ने बताया कि इस समय नगर क्षेत्र में 30 – 35 आवारा बैल, सांड एवं गाय सड़कों पर रहती हैं, जिससे आमजन को कई समस्याएं उठानी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

उन्होंने बताया कि इन पशुओं को बाजपुर गौशाला में भेजने के लिए तैयारियां शुरू हों गई हैं। श्री मर्तोलिया ने इस दौरान आवारा कुत्तों एवं बंदरों के आतंक से भी निजात दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

इस दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी उदय शंकर, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *