जिले भर से आए इंजीनियर्स की बैठक में किया गया उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन कार्यकारिणी का गठन

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड इंजीनियर्स फेडरेशन की अल्मोड़ा शाखा की कार्यकारिणी दिनाक 26 अप्रैल को आयोजित की गई।उक्त बैठक में जिले भर से आए लोक निर्माण विभाग,  ऊर्जा विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने भागीदारी की। बैठक में जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

सर्वसम्मति से ई. संजीव वर्मा को जिला अध्यक्ष, ई. कन्हैया जी मिश्रा को महा सचिव, ई. अमित भारतीय को कोषाध्यक्ष, ई. इंद्रजीत बोस को उपाध्यक्ष, ई सौरभ जोशी को मीडिया प्रभारी, ई. मुकुल  गिरी को सह मीडिया प्रभारी नामित किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

ई. के एस कन्याल एवं अनूप पांडे केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की देख रेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीटिंग में ई. राजेश कुमार, ई. किरण उनियाल, ई सुनील जोशी, ई आशुतोष कुमार, ई राजेंद्र सिंह दिवाकर  आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

कार्यकारिणी पदाधिकारियों को सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेट करके शुभकामनाएं दी गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महा सचिव द्वारा सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं जिले भर के अभियंताओं के हितों की रक्षा की बात कही गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *