झांसे में मत आइये- पैसे डबल करने वाली गैंग का पर्दा फाश 6 अभियुक्त भेजे गए जेल ।

0
ख़बर शेयर करें -

 

थाना नानकमत्ता में एसपी सिटी मनोज कुमार की उपस्तिथि में नानकमत्ता क्षेत्र में की गयी लाखों की ठगी के 6 आरोपियों को जेल भेजा गया ।

 

एसपी सिटी मनोज कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान ठगी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया की डबलिंग गैंग के सरगना इंद्रपाल के नेतृत्व में करनैल सिंह,कुलविंदर कौर,सोहन सिंह,बलविंदर सिंह,गुरमेज सिंह को जानकारी हुई की नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले ही एक व्यक्ति जिसका नाम अमरीक सिंह है

 

उसकी माता गुरमीत कौर ने हाल ही में अपनी ज़मीन बेची है और उसके पास लाखों रूपए हैं । जानकारी प्राप्त होने पर उपरोक्त षणयंत्रकारियों ने एक योजना बनाई और गुरमीत कौर और उसके पुत्र अमरीक सिंह को पैसे डबल करने का झांसा दिया और एक विशेष प्रकार की विधि को बताया और उस विधि में प्रयोग होने वाले सामान के बारे में बताया जिसमे पकड़ी गयी गैंग के लोग कागज़ , सियाही, शीशे आदि जैसी वस्तुओं का प्रयोग होना बताते हुए अमरीक सिंह और उसकी माता को झांसे में ले कर लाखों की नकदी उनसे ठग ली जिसे गैंग का ही एक करनैल सिंह अपने घर ले गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

इसी प्रकार की ठगी इन लोगों ने अन्य जगहों पर भी अंजाम दी हैं ।गिरफ्तार किये गए 6 आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया की गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में से 3 अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर हैं जिनपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

पकडे गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक दोनाली बन्दूक , ठगी में प्रयोग होने वाला शीशा, और करीब 8लाख रुपये की नकदी जब्त की है ।एक महिला आरोपियों सहित ठगी के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है
घटना के खुलासे में उधम सिंघ नगर एस0एस पी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 5000रूपए का पुरूस्कार देने की घोषणा की है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *