उत्तराखण्ड में भूमि खरीद‑फरोख्त से पहले ये देखें-दीपक रावत

उत्तराखण्ड में भूमि खरीद‑फरोख्त से पहले ये देखें-दीपक रावत

सचिव मुख्यमंत्री और कमिश्नर दीपक रावत ने जनता से अपील की है कि वर्तमान में भूमि खरीद‑फरोख्त में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की शिकायतें बढ़ रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि जमीन खरीदते समय सतर्क रहें और निम्नलिखित बिंदुओं की जाँच अवश्य करें:

1. भूमि का रिकॉर्ड राजस्व विभाग/भूलेख पोर्टल पर मिलान करें।

2. खतौनी, खसरा, नक्शा और स्वामित्व से जुड़े सभी दस्तावेज आधिकारिक स्रोत से सत्यापित कराएँ।

यह भी पढ़ें 👉 

3. विक्रेता की पहचान और उसकी स्वामित्व स्थिति की पुष्टि करें।

4. भूमि पर कोई विवाद, न्यायालयीय रोक, ऋण, बंधक या कब्जा न हो, यह सुनिश्चित करें।

5. दलालों पर निर्भर न रहें; मूल दस्तावेज स्वयं देखें।

6. रजिस्ट्री से पहले भूमि की पैमाइश कराकर मौके का निरीक्षण अवश्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस की जनसभा से घबराई भाजपा,हवालबाग शिविर में सरकारी मशीनरी के सहारे भीड़ जुटाने की कोशिश हुई नाकाम -मनोज तिवारी*

उन्होंने कहा कि किसी भी संदेह की स्थिति में संबंधित तहसील, राजस्व विभाग या पुलिस से तुरंत संपर्क करें और धोखाधड़ी की आशंका होने पर शिकायत दर्ज कराएँ। साथ ही, भूमि खरीद में जल्दबाज़ी न करें; संपूर्ण दस्तावेज़ी सत्यापन के बाद ही लेन‑देन करें, ताकि आर्थिक नुकसान और कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके।

Advertisement