पुरौला की घटना पर कांग्रेस का बड़ा बयान ये कहा कांगेस नेताओं ने

 

 

उत्तरकाशी के पुरौला में हुई घटना के बाद वहां रहने वाले एक धर्म समुदाय के लोगो को टारगेट करने पर कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है हल्द्वानी पहुचे कांग्रेस के दिग्गजों ने इस सब का जिम्मेदार बीजेपी को ठहराते हुए बीजेपी पर तीखा हमला किया है ।

 

 

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के रूप में हम सब का कर्तव्य है कि हम शांति और सौहार्द को आगे बढ़ायें सबको संरक्षण दे एक सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देते हुए सरकार का दायित्व है और कुछ लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं

 

 

 

 

 

 

उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री अच्छे नजरिया से काम करेंगे क्योंकि आजकल चुनाव आते ही जिहाद जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है साथ ही अतिक्रमण मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अतिक्रमण परिभाषित होना चाहिए तो वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि देश कानून और संविधान से चलता है

 

 

 

 

 

 

जिस तरह इस समय का माहौल हो रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि 2024 के चुनाव को प्रभावित करने की रणनीति है जिस तरह से पुरोला में घटना हुई है और जो लोग इसके जिम्मेदार है उन पर प्रशासन कार्रवाई नही कर रहा है और सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है ।

 

 

 

 

 

वही चुनाव पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है हम लगातार जनता के बीच जा रहे हैं लोकल मुद्दों को उठा रहे हैं अंकिता हत्याकांड भर्ती घोटाले, पटवारी पेपर लीक हाकम सिंह, महंगाई, भ्रष्टाचार, भू-माफिया इन सब मुद्दों को लेकर आगामी चुनाव को लेकर जनता के बीच जाएंगे लेकिन भाजपा सिर्फ हिंदू और मुसलमान करते नजर आ रही है तो वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पुरौला की घटना को लोकतंत्र पर संकट बताते हुए कहा कि किसी एक की गलती की सजा उसकी जाति के सभी लोगो को देना सरासर अन्याय और गलत है ।

 

 

 

 

 

 

बीजेपी सरकार को चाहिए कि पुरौला में एक जाति समुदाय पर जो दल डराने और धमकाने का कार्य कर रहा है उन पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ।

 

Advertisement