केंद्र से मिल रहा है भरपूर सहयोग- मुख्यमंत्री

केंद्र से मिल रहा है भरपूर सहयोग- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा गृह मंत्री श्री अमित शाह जी लगातार राज्य के साथ खड़े रहे हैं। केंद्र सरकार ने अब तक हर संभव सहयोग प्रदान किया है, जिसके परिणामस्वरूप राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति मिली है। प्रधानमंत्री जी ने राज्य को आपदाओं से हुई क्षति के संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। प्राप्त निर्देशों के कम में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध किया है।

 

 

 

हमने आग्रह किया है कि आपदा से हुई भारी क्षति की भरपाई हेतु राज्य को एक विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके, क्षतिग्रस्त अवसंरचना का शीघ्र पुनर्निर्माण हो सके तथा आजीविका के साधनों को पुनर्स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी साझा प्रतिबद्धता ही उत्तराखंड को शीघ्र सामान्य स्थिति में लौटाने और आपदा प्रभावितों के जीवन में स्थिरता लाने में सहायक होगी।

 

 

 

 

 

सीएस आनंद बर्द्धन के निर्देशन में तैयार हुआ ज्ञापन

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में यह ज्ञापन तैयार किया गया है। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर एनडीएमए एवं भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क स्थापित करते हुए उत्तराखण्ड में आपदा से हुई क्षति से अवगत कराया। पिछले दिनों नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय तथा गृह मंत्रालय में उच्च अधिकारीगणों से भेंट कर विशेष आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि भारत सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार के स्तर से एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर भारत सरकार को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, आज 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

 

 

 

 

 

एनडीएमए के साथ वार्ता सकारात्मक-आरके सुधांशु

देहरादून। प्रमुख सचिव मा० मुख्यमंत्री आर. के. सुधांशु ने बताया कि एनडीएमए के अधिकारीगणों के साथ हुई वार्ता अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक रही। बैठक में राज्य सरकार द्वारा आपदा से हुई क्षति के संबंध में प्रस्तुत विस्तृत ज्ञापन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। ज्ञापन में प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, अवसंरचना को हुई क्षति, आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग तथा भविष्य की पुनर्निर्माण आवश्यकताओं से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। एनडीएमए के अधिकारीगणों ने ज्ञापन में उल्लिखित तथ्यों और मांगों को पूर्णतः उचित ठहराते हुए अपनी सहमति प्रदान की है तथा यह आश्वासन दिया है कि राज्य को हर संभव आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

 

 

08 सितंबर को आएगी केंद्रीय टीम-सुमन

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनांक 08 सितम्बर 2025 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम उत्तराखण्ड के दौरे पर आ रही है। यह टीम राज्य में वर्ष 2025 के दौरान आई आपदाओं से हुई क्षति का स्थलीय आकलन करेगी। इस टीम का नेतृत्व आर. प्रसना, संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय करेंगे। टीम के साथ अन्य छह सदस्य भी रहेंगे जिनमें उप निदेशक महेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह तथा आर. कृष्णा कुमारी शामिल हैं। अंतर-मंत्रालयी टीम आपदा प्रभावित जनपदों का दौरा करेगी और वहां की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करेगी। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं ताकि टीम को प्रभावित क्षेत्रों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा सुचारू रूप से हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई में तिरंगा फहराने का सपना, लेकिन आर्थिक तंगी बनी रोड़ा! नैनीताल की बेटी अंजलि आर्य ने पीएम मोदी और सीएम धामी से लगाई गुहार नैनीताल (उत्तराखंड) एक तरफ जहाँ प्रदेश और देश की सरकारें *"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"* और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की एक और होनहार खिलाड़ी व्यवस्था की अनदेखी का शिकार होकर निराशा के भंवर में फँस गई है। नैनीताल जिले की प्रतिभाशाली एथलीट अंजलि आर्य का चयन दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का उनका सपना बिल्कुल करीब था, लेकिन ऐन वक्त पर आर्थिक तंगी और सरकारी सहायता न मिलने के कारण अंजलि दुबई जाने से वंचित रह गईं। खेल मंत्री और सरकार पर उठे सवाल अंजलि आर्य का कहना है कि उन्होंने खेल मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन के कई चक्कर काटे, लेकिन प्रदेश के खेल मंत्री और संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस ध्यान नहीं दिया गया। एक खिलाड़ी, जिसे मैदान में पसीना बहाकर देश के लिए मेडल जीतना चाहिए था, उसे पैसों के इंतजाम के लिए दफ्तरों के धक्के खाने पड़े। खेल तंत्र की इस बेरुखी ने न केवल इस बेटी का मनोबल तोड़ा है, बल्कि सरकार के दावों पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। "सपना देश के लिए खेलने का था, लेकिन आर्थिक कमी ने कदम रोक दिए। जब सरकार से मदद नहीं मिली, तो अब मुझे अपने प्रदेश और देश की जनता पर ही भरोसा है।" — अंजलि आर्य अब जनता से ही उम्मीद! ऐसे करें मदद** उत्तराखंड की इस प्रतिभावान बेटी का हौसला टूटने न पाए, इसके लिए अब अंजलि ने देश और प्रदेश की जनता से आर्थिक सहयोग की मार्मिक अपील की है। अगर आप भी इस बेटी के सपनों को उड़ान देना चाहते हैं, तो सीधे उनके बैंक खाते में सहयोग राशि भेज सकते हैं: खिलाड़ी का नाम: अंजलि आर्य (Anjali Arya) बैंक का नाम:पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) खाता संख्या (A/C No.) 9949000100026745 CIF ID R31525177 खाता प्रकार (M/O Oper.) SELF आइए, मिलकर नैनीताल की इस बेटी का सहारा बनें ताकि आने वाले समय में आर्थिक तंगी किसी भी हुनरमंद खिलाड़ी के सपनों के बीच न आ सके!

 

 

 

.

एनडीएमए के साथ वार्ता सकारात्मक- आरके सुधांशु

देहरादून। प्रमुख सचिव  मुख्यमंत्री  आर. के. सुधांशु ने बताया कि एनडीएमए के अधिकारीगणों के साथ हुई वार्ता अत्यंत सार्थक एवं सकारात्मक रही। बैठक में राज्य सरकार द्वारा आपदा से हुई क्षति के संबंध में प्रस्तुत विस्तृत ज्ञापन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। ज्ञापन में प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, अवसंरचना को हुई क्षति, आपदा राहत एवं पुनर्वास के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग तथा भविष्य की पुनर्निर्माण आवश्यकताओं से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। एनडीएमए के अधिकारीगणों ने ज्ञापन में उल्लिखित तथ्यों और मांगों को पूर्णतः उचित ठहराते हुए अपनी सहमति प्रदान की है तथा यह आश्वासन दिया है कि राज्य को हर संभव आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा।

 

 

 

 

08 सितंबर को आएगी केंद्रीय टीम-सुमन

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि दिनांक 08 सितम्बर 2025 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम उत्तराखण्ड के दौरे पर आ रही है। यह टीम राज्य में वर्ष 2025 के दौरान आई आपदाओं से हुई क्षति का स्थलीय आकलन करेगी। इस टीम का नेतृत्व आर. प्रसना, संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय करेंगे। टीम के साथ अन्य छह सदस्य भी रहेंगे जिनमें उप निदेशक महेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह तथा आर. कृष्णा कुमारी शामिल हैं। अंतर-मंत्रालयी टीम आपदा प्रभावित जनपदों का दौरा करेगी और वहां की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करेगी। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं ताकि टीम को प्रभावित क्षेत्रों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा सुचारू रूप से हो सके।

Advertisement