Big Breking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार नई संसद का भव्य तरीके से किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार नई संसद का भव्य तरीके से उद्घाटन किया।नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के पहले चरण की शुरुआत पूजा से हुई।

 

Big Breking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार नई संसद का भव्य तरीके से किया उद्घाटन

 

 

 

इस दौरान मोदी के साथ पूजा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर सेंगोल स्थापित किया।

 

 

Big Breking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार नई संसद का भव्य तरीके से किया उद्घाटन

 

 

राजदंड यानी सेंगोल को भवन में स्थापित करने से पहले पीएम मोदी ने इसकी पूजा अर्चना की और फिर दंडवत प्रणाम किया। दोनों हाथों को जोड़े उन्होंने ‘सेंगोल’ की अगवानी की और इसे लोकसभा कक्ष में स्पीकर की कुर्सी के ठीक बगल में पवित्र ‘सेंगोल’ स्थापित किया।

 

 

Big Breking प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार नई संसद का भव्य तरीके से किया उद्घाटन

 

 

समारोह की शुरुआत वैदिक रीति से पारंपरिक ‘पूजा’ के साथ हुई, जो एक घंटे तक चली। सेंगोल को स्थापित करने के बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने बारी बारी से अपने ईष्ट से देश की खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं कीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा सम्पन्न होने के बाद पीएम सभी लोगों को हाथजोड़ प्रणाम किया।

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि पूजा संसद में गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल (छत) में आयोजित की गई। इस दौरान इसे डिजाइन करने वाले मूल जौहरी सहित तमिलनाडु के पुजारी मौजूद रहे।उद्घाटन दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण पूरा हो चुका है जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 12 बजे के बाद होगी। दूसरे चरण में तमाम मंत्रियों, सांसद, अन्य पार्टियों के नेता, दूसरे देशों के राजदूत समेत गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। दूसरे चरण के बाद गणमान्य लोग नए भवन में लोकसभा के कक्ष और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे।

 

 

 

 

समारोह का दूसरा चरण दोपहर में पीएम मोदी सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

sources by social media