Big Breking —जल्दी करें उत्तराखंड में 1अप्रैल से नहीं होंगे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, दिव्यांग ऑफलाइन आवेदन

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

समाज कल्याण विभाग में एक अप्रैल से ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे। विभाग में पेंशन और अनुदान की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को अब ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आईटी सेल समाज कल्याण के अपर निदेशक ने समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

वही जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, परित्यक्ता पेंशन, बोना, शादी अनुदान, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान के आवेदक को खुद ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि विभागीय पेंशन पोर्टल ssp.uk.gov.in (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) सहायक समाज कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर से ऑफलाइन आवेदनों की प्रविष्टि के जाने की सुविधा नहीं रहेगी। एक अप्रैल से इन योजनाओं में आवेदकों को सीधे ऑनलाइन पंजीकरण कराने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *