Big Breking यहाँ हुआ बड़ा हादसा बस गिरी खाई में 10 लोगों की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

अमृतसर से कटरा जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

 

 

 

 

 

इसे लेकर अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 55 लोग घायल हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी मदद की है। इसके अलावा सीआरपीएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।बता दें कि पंजाब के अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटडा के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

 

 

पुल से खाई करीब 50 फीट गहरी बताई जा रही है। इससे पहले बीते सोमवार को रियासी जिले के कटरा के मूरी इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोग घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

 

 

 

 

 

अशोक चौधरी, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ ने बताया कि सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां मौजूद हैं। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

 

 

 

 

यहां यह देखने के लिए क्रेन लाई जा रही है कि कहीं कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से आ रही थी और उसमें बिहार के लोग सवार थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंचे।

sources by social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *