कल्याणकारी योजना व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान होंगे तेज

0
ख़बर शेयर करें -

कल्याणकारी योजना व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान होंगे तेज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात

 

 

 

 

अल्मोड़ा: पल्यूडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके सशक्तिकरण के संबंध में बातचीत की। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और कानूनी रूप से महिलाओं को सशक्त करने के यह जन जागरूकता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।

 

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को पहाड़ की महिलाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह के मामले आयोग के सामने आ रहे हैं। वह किस तरह इन चुनौतियों से वह निपट रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। अपने खिलाफ होने वाली हिंसा, उत्पीड़न के खिलाफ अब महिलाएं जागने लगी है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। अभी यह बहुत कम मात्रा में इसको और आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं वह कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान तेज किए जाने की जरूरत है। गांव स्तर पर यह अभियान किए जाने चाहिए। सरकार महिलाओं के लिए सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ दिलाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *