Almora News:नगर निगम अल्मोड़ा में 8 नामित पार्षदों का मनोनयन, भाजपा निकाय प्रकोष्ठ ने सरकार का जताया आभार
भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित साह मोनू सह संयोजक वंदना वर्मा सह संयोजक श्याम पांडे ने उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम अल्मोड़ा के लिए आठ नामित पार्षदों कैलाश गुरुरानी,कृष्ण बहादुर सिंह, जगमोहन सिंह बिष्ट,बीना नयाल,जगदीश चौहान,विपिन बिष्ट,अजीत पवार,जगत तिवारी के मनोनयन पर सरकार का आभार एवं सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की
ओर सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि आप जनसेवा, विकास और नगर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम अल्मोड़ा के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आपके अनुभव, समर्पण और सकारात्मक सोच से नगर का विकास नई ऊँचाइयों तक पहुँचे और नगर निगम और सरकार के बीच में आप सभी सेतु के रूप में काम करेंगे और जितनी भी समस्याएं हैं उनके निवारण के लिए आप सदा सदैव तत्पर रहेंगे इन्हीं कामनाओं के साथ इन सभी पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सरकार का धन्यवाद दिया।