Almora News:परिजनों से नाराजगी के चलते घर से गुमशुदा युवती को  पुलिस ने कर्णप्रयाग से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में सूचना दी कि उसकी पुत्री, उम्र-21 वर्ष किसी बात से नाराज होकर बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, जिसकी ढूढ़खोज करने पर कही कुछ पता नही चल पा रहा है। जिस पर थाना चौखुटिया में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड कांग्रेस में अंतर्कलह: कुमारी सैलजा के एतराज के बाद हरीश रावत ने स्थगित की यात्रा, पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल

🔹पुलिस की कार्रवाही 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन व सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण* में थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवती की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को दिनांक 26 दिसम्बर को कर्णप्रयाग क्षेत्र, जनपद चमोली से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

🔹पुलिस टीम

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक 'मिलन चौक': जहाँ कभी सिर्फ लोग नहीं, विचार भी मिला करते थे :- चन्द्र शेखर पांडेय की कलम से 

1- उ0नि0  बृज मोहन भट्ट , थाना चौखुटिया 

2-म0कानि0 पार्वती थाना चौखुटिया 

3-कानि0  इंदर कुमार, साइबर सेल 

4- कानि0  बलवंत प्रसाद, साइबर सेल