Almora News:फायर सर्विस ने मेडिकल कॉलेज में किया फायर माॅक ड्रिल का आयोजन,अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आज बुधवार दिनांक 31 जनवरी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र कुंवर के पर्यवेक्षण में अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर यूनिट अल्मोड़ा द्वारा सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज, बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। 

🔹कॉलेज के स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों दी जानकारी 

मॉक ड्रिल के अंतर्गत फायर सर्विस टीम द्वारा फायर फाइटिंग का अभ्यास करते हुए मेडिकल कॉलेज के पास कृत्रिम आग लगाकर फायर फाइटिंग टीम (मय प्रॉक्सिमिटी सूट) द्वारा उसको बुझाया गया।

🔹अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

मॉक ड्रिल के अंतर्गत चिकित्सालय भवन में घायल व्यक्तियों को सर्च एंड रेस्क्यू टीम (मय ब्रीदिंग ऑपरेटर) द्वारा खोज कर स्ट्रेचर की सहायता से बाहर लाया गया जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​पिथौरागढ़ आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0: समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों सभी व्यवस्थाएं, कलेक्ट्रेट में डीएम ने ली समीक्षा बैठक ​

इसके उपरांत अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी देकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा आग की घटनाओं की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर देने हेतु बताया गया।

Advertisement