Almora News:सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मुआवजे की ठेकेदार संघ ने रखी मांग,आक्रोशित लोगो ने किया प्रदर्शन

जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने से ठेकेदार की मौत के मामले में संगठन मुखर हो गया है। पर्वतीय ठेकेदार संघ ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर प्रदर्शन किया।उन्होंने जल्द मुआवजा न देने पर जल निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। 

माल रोड पर जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के दौरान बीते 18 जनवरी को पूर्व प्रधान और ठेकेदार हरीश बिष्ट को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पर्वतीय ठेकेदार संघ से जुड़े लोगों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर चौघानपाटा के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि ठेकेदार की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। पत्नी के लिए छोटे बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल है। संघ ने मृतक के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की थी लेकिन कार्यदायी संस्था अब तक चुप है।

इस संबंध में उन्होंने जल निगम के ईई को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट, पूरन पालीवाल, सुरेंद्र सिंह बेलवाल, जगदीश भट्ट, अकरम खान, राहुल सिंह बिष्ट, शंकर सिंह गैड़ा, देवेंद्र धौनी आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ