Almora News:अल्मोड़ा: वन्यजीव के हमले में बुजुर्ग की मृत्यु, वन विभाग ने परिवार को दी 2.5 लाख की फौरी राहत

0
ख़बर शेयर करें -

उपसंभागीय वनाधिकारी (SDO) काकुल पुंडीर , ने बताया कि जनपद के मोहान रेंज अंतर्गत तड़म ग्राम सभा में दिनांक 31 मार्च 2026 को एक दुःखद घटना घटित हुई थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार खीम सिंह (आयु लगभग 60 वर्ष) दोपहर के समय जंगल में घास लेने गए थे, जहां वन्यजीव के आकस्मिक आक्रमण से उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही की गई। विभाग द्वारा प्रभावित परिवार को सभी संभावित सहायता प्रदान की जा रही है। तत्काल राहत के रूप में 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:CM धामी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, 'देवभूमि' के विकास पर लिया मार्गदर्शन

वन विभाग द्वारा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु क्षेत्र में सतत निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मोहान रेंज सहित प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे गश्ती दल तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने एवं उसे पकड़ने के लिए पिंजरे, कैमरा ट्रैप एवं ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आंगनवाड़ी केंद्र मटेला में अंडों की गुणवत्ता संबंधी शिकायत की जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं तथा सुरक्षा संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल क्षेत्रों में न जाएं तथा सतर्क रहते हुए विभागीय निर्देशों का पालन करें।

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *