Almora News :अवैध खनन के विरुद्ध राजस्व पुलिस का अभियान

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। भनोली तहसील के नातड़ और ईडानी में माफिया ने अवैध खनन के लिए पनार नदी तक सड़क का निर्माण कर डाला। बावजूद इसके प्रशासन बेखबर रहा। क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर हरकत में आए राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से सड़क तोड़ी।

💠मौके पर पहुंची टीम

हालांकि विभाग अवैध तरीके से सड़क निर्माण कर अवैध खनन में लिप्त माफिया तक नहीं पहुंच सका है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

राजस्व निरीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि पनार नदी में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। मंगलवार को राजस्व की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने नदी तक खनन के लिए बनाई गई अवैध सड़क दो जगहों पर तोड़ दी।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

💠टीम का मानना है कि सड़क तोड़ने से माफिया अब नदी तक नहीं पहुंच सकेंगे और अवैध खनन पर रोक लगेगी। लेकिन इसमें विभाग को कितनी सफलता मिलती है यह समय बताएगा। टीम में राजस्व निरीक्षक षष्टी दत्त बहुगुणा, राजस्व उपनिरीक्षक संतोष किरौला, महेश शर्मा, होमगार्ड उमेश कांडपाल, पीआरडी सुनील कुमार शामिल रहे!