Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 2024 केंद्रों पर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों की जा रही है सघन चेकिंग 

भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 08.12.2024 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक व अन्य के पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति का दिल्ली में भव्य स्वागत, उत्तराखंडी लोक नृत्य और संस्कृति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरी छटा

🌸SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।

2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।

3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा में कांग्रेस ने निकाली “वोट बचाओ, देश बचाओ” जनजागरूकता यात्रा, मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

4- परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

5-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देउपा द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की ड्यूटियां चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
6- सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।