Almora News :अल्मोड़ा में भगवान विश्वकर्मा की जंयती पर निकाली गई शोभायात्रा,धूमधाम से किया मूर्ति विसर्जन

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर जाखन देवी और रामलीला मैदान धारानौला से शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने शोभायात्रा में भजनों की धुन पर झूमकर विश्वकर्मा को विदाई दी। करबला में मूर्ति विसर्जन किया गया।

💠सोमवार को नगर में विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मजदूरों, कामगारों ने रामलीला मैदान धारानौला और जाखन देवी से भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। भजन कीर्तन और गाजे बाजे के साथ नगर में निकली शोभायात्रा को देखने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। मूर्ति विसर्जन में भोलाप्रसाद, गोपी साह, रोहित शर्मा, रामनाथ साह, अशोक, मंगू प्रसाद, सी कुशवाहा, उपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, पिथौरागढ़ में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

💠चौखुटिया में निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्र में पूर्वांचल समाज और मजदूर संगठन के अलावा विभिन्न प्रकार के औजार बनाने का कार्य करने वाले मिस्त्रियों आदि ने भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा छट घाट से चांदीखेत, गनाई बाजार, फुलई व तहसील रोड से होते हुए अगनेरी मंदिर में पहुंची। इस दौरान भजन कीर्तन हुए। इससे पहले पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण रौतेला आदि ने पंडाल में पूजा की।