Almora News:दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

0
ख़बर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गत माह एक युवती ने अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को मामला हस्तांतरित होने के बाद से गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🔹जाने मामला 

एक युवती ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि पंकज कार्की नाम के युवक द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। जिसमें अभियुक्त घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में 'समरसता संकल्प अभियान' की भव्य कलश यात्रा में की शिरकत; संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान*

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी  हेतु निर्देशित किया गया। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के दिशा-निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी पतारसी से सूचना संकलन कर अथक प्रयासों से दिनांक- 25 जनवरी पंकज कार्की को जी0आर0 गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  जब चलती ट्रेन के AC कोच में यात्री ने जलाई धूप-अगरबत्ती और दीपक, सह-यात्री की समझदारी से टला बड़ा हादसा

🔹गिरफ्तार अभियुक्त

  पंकज कार्की, उम्र- 22 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह कार्की, निवासी ग्राम चकोरी, थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़

🔹पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0 नवीन सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा

2-कानि0 हरदीप सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *