Almora News :नाबालिग बिना हेलमेट दौड़ा रहा था स्कूटी रानीखेत पुलिस ने अभिभावक के विरुद्ध की इतने हजार की चालानी कार्यवाही, स्कूटी सीज

0
ख़बर शेयर करें -

SSP ALMORA की अभिभावकों से अपील नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/टीआई व प्रभारी इण्टरसेप्टर को सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर नाबालिग द्वारा वाहन चलाना पाये जाने पर सम्बन्धित वाहन स्वामी/संरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है। 

दिनांक- 14.07.2024 को प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक  कुमार धनकड़ कोतवाली रानीखेतके नेतृत्व में प्रभारी चौकी मजखाली श्री कृष्ण कुमार द्वारा मजखाली में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था,इस दौरान स्कूटी सं0 UK01B 6319 स्कूटी को रोका गया, शक होने पर वाहन चालक से उसकी उम्र के बारे में पूछा गया तो चालक की उम्र 16 वर्ष 05 माह ज्ञात हुई। वाहन चालक का नाबालिग होना पाये जाने पर उक्त स्कूटी को सीज किया गया व नाबालिग चालक के अभिभावक का धारा 199A mv act के अंतर्गत ₹25000 का कोर्ट चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अभिभावक को थाने बुलाकर नाबालिग को उनके सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की उचित हिदायत दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:चौखुटिया व महिला कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: छात्राओं और बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर

उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

💠SSP ALMORA की अभिभावकों से अपील-

अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे,नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना, दुर्घटना का कारण बन सकता है, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत उनको समझाएं कि जब तक आप बालिग ना हो,तब तक वाहन नहीं चलाना चाहिए।

नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाए जाने पर अभिभावकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *