Almora News:अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवक,किया डटे रहने का आह्वान

0
ख़बर शेयर करें -

सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। दूसरे दिन भी डाक सेवकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन जारी रखा। मांगें पूरी नहीं होने तक डटे रहने का आह्वान किया है।

बुधवार को भी को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सदस्यों ने प्रधान डाक घर में धरना प्रदर्शन किया। सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सदस्यों ने डाक सेवकों का कार्य समय बढ़ाकर आठ घंटा करने, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, सामूहिक बीमा कवरेज बढ़ाकर पांच लाख करने, विभागीय कर्मचारियों के समान ग्रेजयूटी को बढ़ाकर पांच लाख करने, सवैतनिक अवकाश को 180 दिनों तक बढ़ाने, चिकित्सा सुविधा देने, शाखाओं में डिवाइस के बजाय लैपटॉप, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड की सुविधा देने समेत आदि की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News श्री कैंची धाम स्थापना दिवस/मेला 2026 हेतु ये है ट्रैफिक प्लान

कहा कि हमारे कई बार मांग करने पर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। यहां अध्यक्ष भुवन सिंह नेगी, महासचिव जय गिरी गोस्वामी, इंद्र सिंह, नायू सिंह, वीरेंद्र सिंह, कमला जीना, शोभा बिष्ट, ललित कुमार, किशन राम, देवेंद्र सिंह, मनोज पांडे, गोविंद पांडे, भूपाल सिंह, कैलाश चंद्र, कुंदन टम्टा, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *