Almora News:सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में अल्मोड़ा पुलिस का सराहनीय प्रयास कोतवाल चौखुटिया ने स्कूली छात्राओं को पढ़ाया जागरुकता का पाठ

0
ख़बर शेयर करें -

छात्राओं को महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, नवीन आपराधिक कानून आदि लाभप्रद विषयों की दी जानकारियां

आत्मरक्षा के मूलभूत टिप्स देते हुए समस्या या संदेह पर पुलिस को बताने हेतु किया प्रेरित

श्री चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में आज दिनांक 02.04.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार* द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कालेज, चौखुटिया में जागरुकता अभियान चलाया गया। उपस्थित छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को जागरुक करते हुए साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, पोक्सो एक्ट, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), महिलाओं एवं बाल अपराध, यातायात के नियम, विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, साइबर हेल्प 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, आपदा हेल्प लाइन नम्बर 1070 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
साथ ही गुड समैरिटन के बारे में जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वालों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई तथा जरुरतमंदों की मदद के लिये अपने आस-पास के लोगों को जानकारियां देने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत टिप्स देते हुए किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में अपने अभिभावकों व पुलिस से तुरंत संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *