Almora News :मानिला में जुटेंगे देशभर के बालसाहित्यकार,8,9 तथा 10 जून को मानिला में बालसाहित्य पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया जाएगा आयोजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी,बालसाहित्य संस्थान तथा मानिला प्रबंधन ट्रस्ट मानिला के संयुक्त तत्वावधान में 8,9 तथा 10 जून को मानिला में बालसाहित्य पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 

इस सगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 100 बालसाहित्यकार प्रतिभाग करेंगे। मानिला मंदिर में भैरवदत्त पांडे की अध्यक्षता में संपन्न आयोजक मंडल की बैठक का संचालन करते हुए बालप्रहरी संपादक तथा संगोष्ठी के मुख्य संयोजक उदय किरौला ने बताया कि संगोष्ठी में  भीलवाड़ा, राजस्थान से वरिष्ठ बाल साहित्यकार तथा बालवाटिका के प्रधान संपादक डॉ. भैरूंलाल गर्ग, अलीगढ़ से प्रकाशित बाल पत्रिका ‘अभिनव बालमन’ के संपादक निश्चल, हिंदी अकादमी दिल्ली के पूर्व सचिव डॉ. हरिसुमन बिष्ट,सिक्किम के पूर्व शिक्षा महानिदेशक प्रो. रूद्र पौड़ियाल, आकाशवाणी दिल्ली के पूर्व उप निदेशक डॉ. हरिसिंह पाल, चिल्ड्रन लिटरेचर एकैडमी पुरी,उड़ीसा से डॉ. रमेशचंद्र दास,डॉ. प्रीति प्रवीण खरे(भोपाल) ,दीनदयाल शर्मा(हनुमानगढ) , कृष्णचंद्र महादेविया (मंडी,हि.प्र.), राजेंद्रप्रसाद श्रीवास्तव (विदिशा,म.प्र.द) कविता मुकेश (बीकानेर) ,डॉ. इंदु गुप्ता(फरीदाबाद) ,डॉ. सतीश भगत(दरभंगा,बिहार) , डॉ. राजनारायण दोहरे(दतिया,म.प्र.) , कुमुद वर्मा(अहमदाबादद्) ,डॉ. चेतना उपाध्याय(अजमेर) ,मनोहर चमोली(पौड़ी) , डॉ. महावीर रवांल्टा(उत्तरकाशी) , रमेश पंत(द्वाराहाट) ,मीनू त्रिपाठी (नौएडा) सहित लगभग 100 साहित्यकारों ने प्रतिभाग करने की अपनी सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन बच्चों के द्वारा दीप प्रज्ज्वल से होगा। संगोष्ठी में ‘बालसाहित्य और बाल संस्कार’ विषय पर चर्चा होने के साथ ही बाल कहानी, बाल कविता पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस का सख्त रुख: बिना सत्यापन रह रहे 24 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में जहां देश के प्रतिष्ठित कवि अपनी कविताएं पढ़ेंगे वहीं बाल कवि सम्मेलन में बच्चे अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ करेंगे। प्रतिष्ठित साहित्यकार अपनी कहानी तथा कविताएं संगोष्ठी में पढ़ेंगे। बालसाहित्यकारों की कविता तथा कहानी की समीक्षा स्थानीय बच्चे करेंगे। 

संगोष्ठी में बालसाहित्य पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले  21 साहित्यकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।  इससे पहले 3 से 7 जून तक राजकीय इंटर कालेज मानिला में बच्चों की 5 दिवसीय कार्यशाला होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

आयोजन समिति की बैठक में सबसे पहले मानिला मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदनसिंह मनराल ने सभी का स्वागत किया। 

बैठक में आमंत्रित साहित्यकारों के आवास व भोजन पर चर्चा हुई। मंदिर समिति की ओर से साहित्यकारों को मंदिर का स्मृति चित्र भेंट किया जाएगा। प्रातःकालीन सत्र में राजेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में  प्रकृति भ्रमण भी कराया जाएगा। 

बैठक में राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय की डॉ. भावना अग्रवाल, राजकीय इंटर कालेज मानिला के प्रधानाचार्य रवींद्र सत्यबली, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपालसिंह बिष्ट, पवन कुमार, कुंदनसिंह भंडारी, दयाराम नैलवाल, रमेश लखचौरा,नंदन सिंह मनराल, त्रिवेणीचंद्र पांडेय, स्वदेश कुमार शर्मा, कृपालसिंह बिष्ट,, चंद्रशेखर गहत्याड़ी, ईश्वर चंद्र कोहली, के.एस.बंगारी,भैरवदत्त पांडे, भैरवदत्त लखचौरा, विनय भट्ट आदि उपस्थित थे.