Almora News:अल्मोड़ा: जागेश्वर विधानसभा की समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। जागेश्वर विस की समस्याओं को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात की। भाजपा युवा मोर्चा  के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक पांडे की अगुवाई में मिले प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य रूप से लमगड़ा व डोल मंडल की जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया गया। क्षेत्र की लमगड़ा वमनस्वाल गुरुड़ाबांज   मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग की गई। वहीं चायखान के प्रापा के क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की मांग भी शामिल रही। दोनों मंडलों के कई गांवों में देवी आपदा से हुई  क्षति जिसमें प्रभावित हुए पैदल मार्ग  पेयजल सहित अन्य परिसंपत्तियों की मरम्मत को लेकर भी जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया गया। इसके लिए आवश्यक बजट  जारी किए जाने की मांग की गई है। सभी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लमगड़ा हरीश सिजवाली डोल मंडल के अध्यक्ष दिनेश पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीनपानी बाईपास ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

फोटो- जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग

Advertisement