Almora News:भारी बारिश और तूफान से हुक्का क्लब का मंच हुआ क्षतिग्रस्त,  जन्माष्टमी महोत्सव के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

ख़बर शेयर करें -

सोमवार शाम आई भारी बारिश और तूफान के कारण श्री लक्ष्मी भंडार हुका क्लब का मंच क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण क्लब में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव को स्थगित करना पड़ा।

🔹सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं रद्द 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 42 नवनियुक्त शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा— राष्ट्र निर्माण में निभाएं अहम भूमिका

जानकारी देते हुए संस्था के विनीत बिष्ट ने बताया कि सोमवार शाम आई भारी बारिश और तूफान के कारण श्री लक्ष्मी भंडारों (हुक्का क्लब) का मंच क्षतिग्रस्त हो गया है और संस्था को काफी नुकसान हुआ है इसके कारण संस्था द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव 2023 स्थगित किया जाता है और होने वाली समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं रद्द करी जाती हैं।